सरोवर नगरी में बा‌रिश के बीच दो मकानों में गिरा पेड़, मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। सोमवार को सरोवर नगरी में झमाझम मेघ बरसे। इस बीच मेट्रोपोल कंपाउंड में एक पेड़ दो मकानों के ऊपर जा गिरा। इससे घर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने पेड़ काटना शुरू कर दिया है। बहरहाल इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, कैबिनेट विस्तार से BJP ने भरी चुनावी हुंकार

सोमवार की दोपहर सरोवर नगरी में जमकर बरसात हुई। इससे लोगों को जहां उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं मौसम सुहावना हो गया। इस बीच मेट्रोपोल कंपाउंड के दो मकानों के ऊपर पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे समाजसेवी नितिन जाटव ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी कि बिजली बंद कर दी जाए

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध तमंचे के साथ शातिर युवक गिरफ्तार

उसके बाद उन्होंने आपदा प्रबंधन को भी पेड़ गिरने की सूचना दी। जिसमें एक का गोदाम क्षतिग्रस्त हो गया है।जबकि सुंदर पाल व सुभाष कुमार के मकान में भी नुकसान हुआ है। बहरहाल पेड़‌ गिरने की घटना से किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

Ad_RCHMCT