बिग ब्रेकिंग:-(काशीपुर) आम के बाग में बंदरों को जहर देकर मारने की निर्मम घटना को अंजाम देने वाले 9 लोग गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

Kashipur News

उधमसिंहनगर पुलिस की त्वरित करवाई से  थाना आईटीआई क्षेत्र में पशु क्रूरता करने वाले 09 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

👉🏻आम के बाग में बंदरों को जहर देकर मारने की निर्मम घटना को अंजाम देने वाले गिरफ्तार

👉🏻 अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है तथा जरूरत पड़ने पर गुंडा एक्ट की करवाई भी अमल में ली जाएगी।

👉🏻उधम सिंह नगर पुलिस की तत्वरित कार्यवाही की आम जन मानस द्वारा की गई सराहना।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: लालकुआं पुलिस का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

थाना आईटीआई में सूचना प्राप्त हुई कि जैतपुर घोसी में आम के बाग में देखरेख करने वालों द्वारा बन्दरो को जहर देकर मार दिया गया है, जिससे आसपास के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। सूचना पर थाना आईटीआई पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुँचा तो घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की काफी भीड़ एकत्रित थी।

आम के बाग में जाकर तलाश करने पर आम के पेड़ों व झाड़ियों के नीचे से 07 वन्य जीवों (बंदरों) के शव बरामद हुए । वन्य जीवों (बंदरों) के मृत शवों को कब्जे पुलिस में लेकर तत्काल पोस्टमार्टम हेतु राजकीय पशु चिकित्सालय काशीपुर भिजवाकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  ​"20 साल पीछे टेढ़ा गाँव: सड़कों की अनदेखी के खिलाफ एकजुट हुए ग्रामीण, राहुल सिंह दरम्वाल ने दिया संघर्ष में साथ"

घटनाक्रम के सम्बन्ध में थाना आईटीआई में एफआईआर नं0 153/23 धारा 295(क) आईपीसी व 11(ठ) पशु क्रूरता अधिनियम एवं 9/51 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम बनाम जान मौहम्मद आदि उपरोक्त 09 नफर पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पुलिस की कार्रवाई: अवैध धारदार हथियार (चापड़) के साथ आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज

गिरफ्तार अभियुक्त
1. छोटे खाँ पुत्र ताहिर खाँ निवासी दुन्का ,
2.इमरान पुत्र इकरार निवासी दुन्का ,
3.अफजाल पुत्र नवी हसन निवासी दुन्का ,
4.अनवार पुत्र हमीद निवासी दुन्का, 5.इकरार शाह पुत्र अबरार शाह निवासी दुन्का,
6.नदीम पुत्र वकील अहमद निवासी दुन्का
7.मुबारिक पुत्र जमील अहमद निवासी दुन्का
8.मौहम्मद पुत्र शेर मौहम्मद निवासी दुनका
9.इमामउद्दीन पुत्र सफी अहमद निवासी चचैट , 

अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।

Ad_RCHMCT