जिलाधिकारी के निर्देश, पर्यटन नगरी के इन चौराहों के लिए निरीक्षण कर उपलब्ध कराएं डीपीआर

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ नैनीताल शहर के मुख्य सात चौराहों बस स्टैंड, चीना बाबा, मन्नु महारानी, मस्जिद तिराहा, तल्लीताल रिक्शा स्टैंण्ड, भारतीय स्टैट बैंक चौराहा के चौड़ीकरण एवं सौन्दर्यकरण के सम्बंध में सोमवार को समीक्षा बैठक ली।

इस दौरान अधिशासी अभियन्ता लोनिवि रत्नेश कुमार ने ड्रोन मैपिंग के माध्यम जिलाधिकारी को नैनीताल शहर के उन स्थानों का अवलोकन कराया, जहां यातायात व्यवस्था बाधित या जाम की स्थिति बनी रहती है। जिलाधिकारी ने सचिव प्राधिकरण के नेतृत्व में गठित टीम को यातायात इंजीनियर को साथ लेते हुए सभी स्थानों का भली भांति निरीक्षण करने के उपरान्त भविष्य को ध्यान में रखते हुए सौन्दर्यकरण एवं चौड़ीकरण का कार्य के फाईनल प्लान सहित डीपीआर दस जुलाई तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  NEET(UG)- 2026 की pen and paper mode की परीक्षा जनपद नैनीताल में शांतिपूर्वक सम्पन्न

उन्होंने कहा कि जिन विभागों को उपरोक्त कार्यों के लिए धन आंवटित किये गये हैं, वे विभाग 15 जुलाई से कार्य प्रारम्भ करना सुनिश्चित करें और जिन विभागों को धन आवंटित नहीं किया गया, वह अपना प्लान व डीपीआर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें कार्यो के सापेक्ष धन आवंटित कराया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सौन्दर्यकरण एवं चौड़ीकरण के दौरान निजी सम्पत्ति होने पर सम्बन्धित से वार्तालाप करते हुए सहमति बनाने व सरकारी भूमि पर सम्बन्धित विभाग से समन्वय करना सुनिश्चित करें, ताकि पर्यटकों को  शहर में एक अच्छी सुविधा मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  सीपीयू पुलिस ने ट्रैफिक ड्यूटी के साथ-साथ मानवता की मिसाल पेश की — नैनीताल पुलिस की ईमानदारी से महिला पर्यटक को खोया हुआ मोबाइल व नकदी वापस मिला

उन्होंने ईओ नगरपालिका व अधिशासी अभियन्ता सिंचाई को शहर की सभी नालों की सफाई व्यवस्था सुव्यवस्थित ढंग से करने व प्रतिदिन कार्यों की फोटो/वीडियाग्राफी के निर्देश दिये साथ ही उपजिलाधिकारी को कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये। बैठक में अपर जिलाधिकारी शिवरचण द्विवेदी, सचिव प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, उपजिलाधिकारी राहुल साह, अधिशासी अभियन्ता एस के सहगल, एजीएम रोडवेज मोहन आर्या, एआरटीओ रश्मि पंत, पुलिस क्षेत्राधिकारी विभा दीक्षित, ईओ नगरपालिका अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल के अलावा सिंचाई विभाग, मण्डी समिति के अधिकारी उपस्थित थे।  

Ad_RCHMCT