अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार,आठ पर्यटक हुए घायल

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। पर्यटकों से भरी कार आम पड़ाव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में आठ लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल: 'देवभूमि उद्यमिता योजना' से पिथौरागढ़ की मानसी बनीं सफल बिजनेस वुमन; पारंपरिक 'ऐपन कला' को बनाया रोजगार

जानकारी के अनुसार कुछ पर्यटक नैनीताल घूमने आए थे। बताया जाता है कि सोमवार को वापसी के दौरान उनकी कार संख्या 14सीएल5981 आम पड़ाव के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में 8 लोग सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  विकास को रफ्तार: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने केंद्रीय व बाह्य सहायतित योजनाओं की समीक्षा की; चारधाम रूट पर ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने के निर्देश

जिसमें 3 पुरुष वह तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल थे। घायल आठ लोगों को पुलिस ने रेस्क्यू चला कर खाई से बाहर निकाला। घायल आठ लोगों को हल्द्वानी के अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। गहरी खाई में कार गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

Ad_RCHMCT