देहरादून:-(Weather) तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी,आकाशीय बिजली चमकने,तेज बौछार,ओलावृष्टि होने झक्कड चलने की चेतावनी

ख़बर शेयर करें -

Nowcast for uttarakhand, Uttarakhand weather
देहरादून:-(Weather) उत्तराखंड राज्य मे एक बार फिर मौसम विभाग द्वारा जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान मे आरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है।पल-पल बदल रहे मौसम के बीच अब कुछ गर्मी से राहत मिलने की संभावना है मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए दोपहर1:30 बजे से सायं 4:00 बजे तक आरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

राज्य के देहरादून,टिहरी, नैनीताल, हरिद्वार और पौड़ी जिलों मे कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

वहीं राज्य मे कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने/तेज बौछार, ओलावृष्टि होने झक्कड़ (60-70 किमी/घंटा से चलने की संभावना जताई गई है।

प्रभाव कहीं-कहीं बिजली गिरने से जानमाल की हानि,तीव्र बौछार, वृक्षारोपण, बागवानी और खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है।कच्चे असुरक्षित मकानों में थोड़ा नुकसान होना,खुले मे खड़े वाहनों को क्षति पहुंचना,पेड़ो को जड़ से उखडऩे की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

सलाह गर्जन और आकाशीय बिजली/झोंकेदार हवाओं के दौरान जानवरों को बाहर ना बाधें,गर्जन के समय बिजली का संचालन करने वाली सभी वस्तुओं से दुर रहें।

Ad_RCHMCT