पड़ोसी से लड़ाई होने के बाद युवक ने उठाया यह खौफनाक कदम, जहर खाकर दे दी जान

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। पड़ोसी से लड़ाई होने के बाद एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में IAS प्रमोशन पर निर्णायक दिन, 14 PCS अफसरों की टिकी निगाहें

उक्त मामला थाना झबरेड़ा अन्तर्गत ग्राम लाठरदेवा का है। घटना की बाबत थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि बीती शाम लाठरदेवा निवासी रकम सिंह की पड़ोसी से लड़ाई हो गयी।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव: मुख्यमंत्री धामी

इसके बाद रकम सिंह ने कीटनाशक दवा खा लिया। रकम सिंह की तबियत बिगड़ने के बाद परिजनों ने उसे राजकीय अस्पताल रूडकी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

Ad_RCHMCT