घर से कॉलेज के लिए निकली छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में हुई लापता, प्रेमी के साथ भागने की आशंका

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। स्थानीय काॅलेज में अध्ययनरत दिल्ली निवासी छात्रा दो दिन पूर्व अचानक लापता हो गयी। इस बाबत छात्रा के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। उसके प्रेमी के साथ भागने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस व साईबर सैल द्वारा छात्रा की गुमशुदगी दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ पर सीएम धामी ने उत्तराखंड को खेलभूमि बनाने का संकल्प दोहराया।

उक्त मामला कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत हरिद्वार रोड स्थित एक काॅलेज का है। घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक अभिनव शर्मा ने बताया कि दिल्ली निवासी छात्रा हरिद्वार रोड स्थित योगग्राम में नैचरो पैथी की छात्रा है। दो दिन पहले वह दिल्ली से रूड़की बस स्टैण्ड पर आयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर–देहरादून के बीच नई ट्रेन को मंजूरी, यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी  : Anil Baluni ने X के माध्यम से दी जानकारी

इसके बाद छात्रा का मोबाईल स्विच ऑफ हो गया और वह लापता हो गयी। पुलिस को जांच में यह जानकारी हुयी है कि वह किसी युवक के साथ फरार हो गयी है। पुलिस का कहना है कि छात्रा को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।

Ad_RCHMCT