उत्तराखंड में एक और मुठभेड़ः दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, तीसरा गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पंतनगर थाना पुलिस ने सवारी से लूट और मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों—अरमान और रेहान—के पैर में गोली लगी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीसरे आरोपी सुमित गंगवार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तीनों आरोपी पहले भी चोरी और लूट के मामलों में जेल जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के राष्ट्रीय खेल विजेताओं को जल्द मिल सकती है सीधी नौकरी

घटना 17 नवंबर की है। लालकुआं निवासी रजत गुप्ता दिल्ली में ऑटो चालक हैं। वह रुद्रपुर बस से पहुंचे और एक ऑटो में सवार हुए जिसमें चालक समेत चार लोग थे। टाटा कंपनी के गेट नंबर 6 के पास ऑटो रुकते ही चारों ने रजत से मारपीट की और उसका मोबाइल व नकदी लूटकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में गोलीकांड का पर्दाफाश, तीन आरोपी हथियारों समेत गिरफ्तार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सुराग मिलने के बाद देर रात सूचना मिली कि लूट में शामिल तीन आरोपी संजय वन क्षेत्र में देखे गए हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में डरावना हादसा! पिकअप खाई में गिरी, पांच गंभीर रूप से घायल

घायल आरोपियों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस और दो खोके बरामद किए हैं। इलाज के बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Ad_RCHMCT