उत्तराखंड में ड्रग तस्करी पर बड़ा प्रहार! लाखों की अवैध दवाएं जब्त

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में नशे के खिलाफ एक बार फिर कड़ी कार्रवाई हुई है। काशीपुर पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त अभियान में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी ड्रग तस्कर दीपक ठाकुर को स्कूटी पर गिरफ्तार कर करोड़ों की अवैध दवाएं जब्त की हैं।

पुलिस ने आरोपी के पास से 5,000 इंजेक्शन और 326 बोतल अवैध सिरप बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 8 लाख रुपये आंकी जा रही है। आरोपी इन कंट्रोल्ड ड्रग्स को बिना लाइसेंस और बिल के ले जा रहा था, जो एनडीपीएस एक्ट का गंभीर उल्लंघन है।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी थार, पुलिस और SDRF ने स्थानीय लोगों की मदद से 2 लोगों को सुरक्षित निकाला

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि देर रात काशीपुर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम टांडा-बागवाला रोड पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान आरोपी को संदिग्ध अवस्था में देखा गया और उसे रोकने पर आरोपी सकपका गया। स्कूटी में रखे दो बॉक्सों से 200 कार्टन बाइनोर्फिन-ब्यूप्रेनोर्फिन इंजेक्शन बरामद हुए। इसके अलावा तीन अलग-अलग पेटियों में रखी कोडीन फॉस्फेट और ट्राइप्रोलिडाइन HCL की 326 बोतलें भी पुलिस ने कब्जे में लीं।

यह भी पढ़ें 👉  पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक को और अधिक सुरक्षित एवं पर्यटक-अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन, डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

औषधि निरीक्षक नीरज कुमार ने मौके पर जांच की और पुष्टि की कि ये दोनों दवाएं कंट्रोल्ड ड्रग्स की श्रेणी में आती हैं और केवल लाइसेंस प्राप्त इकाइयों द्वारा ही परिवहन की जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस स्मृति दिवस: कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नैनीताल पुलिस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूछताछ में दीपक ठाकुर ने अपना नाम और पता बताया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Ad_RCHMCT