उत्तराखंडः भालू ने महिला पर किया हमला, एयरलिफ्ट से एम्स भेजा गया

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भालू का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पर्वतीय और ग्रामीण अंचलों में भालू अब गांवों और बाजारों के पास भी दिखाई देने लगे हैं।

ताजा मामला चमोली जनपद के पोखरी विकासखंड का है। बुधवार को पाव गांव की राजेश्वरी देवी (50 वर्ष) चारापत्ती लेने जंगल गई थीं, लेकिन दोपहर तक घर वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की और थाना पोखरी व वन विभाग को सूचना दी। रेस्क्यू टीम, पुलिस और ग्रामीण जंगल में खोज में जुटे, जहां महिला के कपड़े फटे और खून के धब्बे मिले, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें 👉  शिवभक्तों की राह हुई आसान: टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी; 13 राज्यों के 49 श्रद्धालु शामिल

अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू टीम को रात में वापस लौटना पड़ा। बृहस्पतिवार की सुबह महिला की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, और वे एक चट्टान पर डरी-सहमी मिलीं। भालू के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं के सपनों को उड़ान: सीएम धामी ने 187 नवचयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा- आपकी कार्यशैली और संवेदनशीलता ही अब आपकी असली पहचान

थानाध्यक्ष पोखरी, देवेंद्र पंत ने बताया कि महिला को पुलिस, वन विभाग और ग्रामीणों की मदद से स्टेचर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट से एम्स भेजा गया।

सर्दियों में भालू उच्च हिमालयी क्षेत्रों से मध्य हिमालयी क्षेत्रों में आ जाते हैं और अक्सर गांव के आसपास जंगलों में डेरा डाल लेते हैं। इसके कारण चारापत्ती लेने जंगल जाने वाले लोगों पर भालू के हमले बढ़ गए हैं। ग्रामीण वन विभाग से भालू के आतंक से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर :युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, फ्री इंग्लिश टाइपिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई

 चमोली के अलावा पौड़ी जिले में भी भालू के हमले की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। पाबौ, पैठणी, थलीसैंण और बीरोंखाल क्षेत्रों के ग्रामीण भालू की धमक से डर के साए में हैं।

Ad_RCHMCT