उत्तराखंड में बड़ी संख्या मे ट्रांसफर : अधिकारियों और कर्मचारियों के बड़े पैमाने पर फेरबदल

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड शासन से बड़ी खबर सामने आई है। सचिवालय में लंबे समय से लंबित तबादलों को लेकर जारी असमंजस आखिरकार खत्म हो गया है। शासन ने समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटरों के तबादला आदेश जारी कर दिए हैं।

उत्तराखंड शासन ने सचिवालय में बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। ये तबादले कई महीनों से लंबित थे, क्योंकि शासन स्तर पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी। तबादला नीति के पालन न होने को लेकर ईटीवी भारत की ओर से भी मुद्दा उठाया गया था, जिसके बाद अब शासन ने समीक्षा कर आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनीं जनसमस्याएं, 358 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

कर्मचारियों के तबादलों में देरी को लेकर सचिवालय कर्मचारी संघ लगातार आवाज उठा रहा था। विशेष रूप से समीक्षा अधिकारी संघ ने आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। कर्मचारियों के बढ़ते दबाव और तबादला नीति के अनुपालन की मांग को देखते हुए शासन ने समिति गठित की और उच्च स्तर की संस्तुति के बाद तबादला सूची जारी की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून साइंस सिटी बनेगी देश में विज्ञान व नवाचार का बड़ा केंद्र: 'यूकॉस्ट' में स्टार्टअप सेंटर के लिए जमीन की घोषणा; सीएम धामी ने जारी की 'विज्ञान वाणी'

इस चरण में समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी और कंप्यूटर ऑपरेटरों के तबादले शामिल हैं।

49 समीक्षा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

15 सहायक समीक्षा अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक फर्स्वाण के पिता को दी श्रद्धांजलि, मोथरोवाला स्थित आवास पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना

31 कंप्यूटर ऑपरेटरों को विभिन्न अनुभागों में बदला गया है।

हालांकि अनुभाग अधिकारी, अंडर सेक्रेटरी, डिप्टी सेक्रेटरी और जॉइंट सेक्रेटरी जैसे वरिष्ठ पदों पर तैनात अधिकारियों के तबादला आदेश अभी जारी नहीं हुए हैं। इनमें कई अधिकारी 5 साल से अधिक समय से एक ही अनुभाग में कार्यरत हैं, जिसके कारण अब इन पदों की तबादला सूची का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT