दुस्साहसः दिनदहाड़े दुकान में घुसा चोर, कैमरे में कैद हुई घटना

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। बाजार क्षेत्र में चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बीच बाजार दिनदहाड़े दुकान में घुसकर चोर मोबाइल फोन ले उड़ा। यह घटना सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कैद हुई है। दुकानस्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  ठंड की वापसी: ऊंचाई वाले जिलों में बर्फबारी और निचले इलाकों में तेज बारिश

जानकारी के अनुसार पटेल चैक में जगदीश लाल सेठी की गगन सेल्स नाम से दुकान है। बताया जाता है कि इस दुकान में 7 मार्च की सुबह एक चोर घुस गया और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  दो शादियों के बीच फंसी जिंदगी, पहली पत्नी की कर दी हत्या

सीसीटीवी कैमरे में चोर मोबाइल चोरी करते दिख रहा है। दुकानस्वामी ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस चोर की तलाश में जुट गई है।

Ad_RCHMCT