हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाईः चरस तस्कर हाथों-हाथ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। 18 जनवरी को मण्डी बाईपास रोड पर पुलिस टीम ने गोपाल सिंह (ग्राम सुनकिया भटेलिया, थाना मुक्तेश्वर) को 750 ग्राम अवैध चरस और एक अपाचे मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026: मुख्यमंत्री धामी ने बताया उत्तराखंड को हर योजना में मिलेगा विशेष लाभ

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए जा रहे ड्रग फ्री देवभूमि मिशन के तहत हुई कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार ने निगरानी रखी। कोतवाली हल्द्वानी के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में टीम ने तस्कर को धर-दबोचा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मौसम बदलेगा, अगले तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी की संभावना

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह गांव से चरस इकट्ठा कर शहर में बिक्री के लिए लाता है। उसके खिलाफ कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 19/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  छवि, काम और जनसंपर्क तय करेंगे टिकट: उत्तराखंड में भाजपा का नया चुनावी फार्मूला

गिरफ्तारी में चौकी टीपीनगर के उ0नि0 मनोज कुमार, कानि0 तारा सिंह और एसओजी के कानि0 सन्तोष विष्ट व भूपेन्द्र जेष्ठा शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि जिले में नशे की तस्करी रोकने के लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

Ad_RCHMCT