शीतलहर और घने कोहरे के बीच मौसम विभाग की राहत भरी खबर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम को लेकर राहत भरी खबर सामने आ रही है। शीतलहर, घना कोहरा और कड़ी ठंड के बीच मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के आसार जताए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सी.एस. तोमर के अनुसार 21 जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे पहाड़ों में हल्की बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  NEET 2026 : कल 3 मई को हल्द्वानी में इन इन centre में होगी NEET परीक्षा

मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी क्षेत्रों जैसे देहरादून और हरिद्वार में सुबह और देर रात घना कोहरा रहेगा। न्यूनतम तापमान 0 से 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शीतलहर का असर खासकर सुबह और रात में अधिक महसूस होगा।

पर्वतीय जिलों जैसे नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी, चमोली और पिथौरागढ़ में शुष्क मौसम के साथ ठंडी हवाओं और बादलों की गतिविधि जारी रहेगी। यहां न्यूनतम तापमान -2 से 2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 8 से 12 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। 21 जनवरी से हल्की बारिश शुरू होने की संभावना है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर–देहरादून के बीच नई ट्रेन को मंजूरी, यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी  : Anil Baluni ने X के माध्यम से दी जानकारी

उच्च हिमालयी क्षेत्रों जैसे औली, बदरीनाथ और केदारनाथ में तापमान शून्य से नीचे रहेगा। न्यूनतम तापमान -8 से -2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम -2 से 2 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। IMD के अनुसार 21 से 24 जनवरी के बीच इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने और शीतलहर के समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Ad_RCHMCT