तराई पश्चिमी वन प्रभाग की बड़ी कार्यवाही,अवैध खैर प्रकाष्ठ का अवैध अभिवहन करते पिकअप पकड़ी

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग प्रकाश चन्द्र आर्य के निर्देशन में व सहायक वन संरक्षक तराई पश्चिमी वन प्रभाग प्रदीप कुमार धौलाखण्डी के नेतृत्व में वन क्षेत्राधिकारी बन्नाखेडा़ रेंज लक्ष्मण सिंह मर्तोलिया की टीम के द्वारा रात्रि गश्त दौरान ग्राम किशनपुर मौलागढ़ क्षेत्र से

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-(रामनगर) मांस प्रकरण, वांछित अभियुक्त खताड़ी से गिरफ्तार

पिकअप संख्या UP 21CN/ 1378 को अवैध खैर प्रकाष्ठ का अवैध अभिवहन करते हुए पकड़ा वाहन को वन अभिरक्षा में लेकर बन्नाखेड़ा रेंज परिसर में खड़ा कर दिया गया है। वाहन में 38 नग लगभग 20 कुंटल प्रकाष्ठ पाया गया जिसकी कीमत लगभग ₹100000 है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने यह परीक्षा परिणाम किया निरस्त, पढ़े

बन्नाखेडा़ रेंज की टीम में वन क्षेत्राधिकारी एल एस मर्तोलिया ,उप राजिक कृष्ण मेहरा व अन्य वन दरोगा शक्ति कुमार पांडे, बाल किशन,वन रक्षक अरुण कुमार सागर, धर्मवीर सिंह शामिल रहे।

Ad_RCHMCT