बिग ब्रेकिंग:-कनाडा विदेश भेजने के नाम पर लगभग 53 लाख की धोखाधड़ी के फरार अभियुक्त को थाना रामनगर पुलिस ने साईबर सैल की मदद से पटियाला (पंजाब) से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

Crime news

दिनांक सूचना 18.01.2022 को वादी रमेश कम्बोज निवासी छोई रामनगर के द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि थी उनके साथ कनाडा विदेश भेजने के नाम पर 53 लाख की ठगी की गयी थी।

जिस सम्बन्ध में कोतवाली रामनगर पर मु0 एफआईआर नं0- 23/22 धारा 420,419,467,468,471,120बी भादवि पंजीकृत किया गया। तथा पूर्व में पंजीकृत अभियोग  में 03 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालय की विदेशी छात्रा से दुष्कर्म मामले में आरोपी छात्र बरी

पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के द्वारा उपरोक्त अभियोग में फरार चल रहे अभियुक्त अमरजीत को तत्काल गिरफ्तार किए जाने हेतु अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी,बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गयी।

पुलिस टीम रामनगर द्वारा साइबर सैल हल्द्वानी की मदद से उक्त मुकदमे में फरार अभियुक्त अमरजीत सिहं पुत्र मान सिहं नि0 ग्रा0- होठिया त0- खंडूर साहिब तरनतारण पंजाब को राजपुरा पटियाला पंजाब से गिरफ्तार किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: मदरसों की बोर्ड से संबद्धता शुरू, नियमावली जल्द कैबिनेट में पेश

पुलिस टीम

1- अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर
2- अनीस अहमद  व0उ0नि0 कोतवाली रामनगर
3- उ0नि0 जोगा सिहं  कोतवाली रामनगर
4- हे0 कानि अनिल कुमार
5- कानि0 अरविन्द कुमार- साईबर सैल हल्दवानी नैनीताल।

Ad_RCHMCT