बिग ब्रेकिंग-उत्तराखंड मे बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 01 पायलट और 06 यात्री सवार, Video

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal जनपद उत्तरकाशी, गंगनानी में यात्रियों को ले जा रहा हैली हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF उत्तराखंड पुलिस कर रही रेस्क्यू ऑपरेशन

आज दिनांक 08 मई 2025 को प्रातः लगभग 08:50 बजे SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि गंगनानी क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट भटवाड़ी से मुख्य आरक्षी श्री नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना की गई, वहीं पोस्ट उजेली से उपनिरीक्षक श्री पुष्कर जीना के नेतृत्व में दूसरी टीम रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट

SDRF टीम भटवाड़ी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि हेलीकॉप्टर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। टीम द्वारा घटनास्थल पर बेस बनाकर खाई में उतरने का रेस्क्यू कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, कैबिनेट विस्तार से BJP ने भरी चुनावी हुंकार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर Aerotrans Services Pvt. Ltd. का था, जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या VT-OXF है। यह हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान पर था। हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह थे।

यह भी पढ़ें 👉  हॉस्टल की डरावनी कहानी: किशोरी से दुष्कर्म पर शिक्षक को 20 साल कारावास

हेलीकॉप्टर में कुल 07 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 01 पायलट और 06 यात्री शामिल हैं। SDRF द्वारा स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Ad_RCHMCT