उत्तरकाशी में हेलिकॉप्टर क्रैश: पायलट सहित छह की मौत, एक गंभीर

ख़बर शेयर करें -

  उत्तराखंड में गुरुवार सुबह एक बड़ा हवाई हादसा हो गया।उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक निजी हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें पायलट समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर ‘एयरोट्रांस’ कंपनी का था, जिसने गुरुवार सुबह देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद, सुबह करीब 8:45 बजे गंगनानी क्षेत्र में यह हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया।

हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन विभाग, मेडिकल टीम और आपदा प्रबंधन बल मौके पर पहुंच गए। तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

मृतकों की पहचान इस प्रकार की गई है:

काला सोनी (61 वर्ष), मुंबई

विजया रेड्डी (57 वर्ष), मुंबई

रुचि अग्रवाल (56 वर्ष), मुंबई

राधा अग्रवाल (79 वर्ष), उत्तर प्रदेश

वेदवती कुमारी (48 वर्ष), आंध्र प्रदेश

रॉबिन सिंह (60 वर्ष), गुजरात — पायलट

घायल यात्री:

मस्तू भास्कर (51 वर्ष), आंध्र प्रदेश — गंभीर रूप से घायल

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घायल यात्री को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह लगातार प्रशासन के संपर्क में हैं और स्थिति पर निगरानी रखे हुए हैं।

Ad_RCHMCT