बिग ब्रेकिंग-(रामनगर) अवैध खनन मे वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, अवैध खनन करते एक जेसीबी को पकड़ा, जेसीबी सीज

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- प्रभागीय वन अधिकारी तराई पश्चिमी वन प्रभाग, के निर्देशन  व उप प्रभागीय वन अधिकारी रामनगर के नेतृत्व में रविवार को वन सुरक्षा बल व रामनगर रेंज, की संयुक्त,(टीम) गस्त के दौरान रामनगर रेंज अंतर्गत जुड़ाका क्षेत्र में अवैध खनन करते एक जेसीबी को पकड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  जातिवादी नफरत की बलि चढ़ा 17 वर्षीय केतन लाल; महिला एकता मंच ने रामनगर में फूंका विरोध का बिगुल

वहीं खनन माफियाओं मे हड़कंप मच गया।वाहन जेसीबी को वन अभिरक्षा में लेकर अग्रिम कार्रवाई हेतु कार्यशाला वर्कशॉप परिसर में सुरक्षित खड़ा किया गया।

Ad_RCHMCT