हर्षिता गोस्वामी को सीनियर अन्डर ऑफिसर की जिम्मेदारी | रामनगर महाविद्यालय में रैंक सेरेमनी का आयोजन

ख़बर शेयर करें -

हर्षिता गोस्वामी को सीनियर अन्डर ऑफिसर की जिम्मेदारी
(रामनगर महाविद्यालय में रैंक सेरेमनी का आयोजन)

पीएनजी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर में 24 यू के गर्ल्स बटालियन एनसीसी इकाई द्वारा रैंक सेरेमनी का आयोजन किया गया। सीनियर अंडर ऑफिसर अंजलि गोस्वामी ने अपनी रैंक हर्षिता गोस्वामी को प्रदान की। अंडर ऑफिसर सिमरन खैरिया और आकांक्षा बिष्ट ने क्रमशः हिमांशी खंडूरी और श्रुति जखमोला को रैंक प्रदान की।रैंक सेरेमनी में निधि बंगारी और परविंदर कौर ने सार्जेंट की रैंक, रूचि नेगी और तनिष्का बिष्ट ने कॉर्पोरल की रैंक तथा अंकिता और संजना ने लांस कॉर्पोरल की रैंक प्राप्त की। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य व चीफ प्रॉक्टर प्रो.एस एस मौर्य व डॉ सुमन कुमार ने रैंक प्राप्त करने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को बधाई दी। एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ.)कृष्णा भारती तथा 79यूके बीएन एनसीसी के एएनओ लेफ्टिनेंट(डॉ.)डी.एन.जोशी ने रैंक प्राप्त करने वाले सभी कैडेटों से कतर्व्यनिष्ठा एवं अनुशासन से अपने-अपने दायित्व निर्वहन की आशा व्यक्त की। सभी रैंक होल्डर्स ने अपनी जिम्मेदारियों को उत्साह एवं कर्तव्यनिष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर सीनियर अन्डर ऑफिसर हर्षिता गोस्वामी ने सभी कैडेट्स से एनसीसी के लक्ष्यों एवं उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए एक साथ मिलकर कार्य करने की बात कही।

Ad_RCHMCT