केदारनाथ धाम में मर्यादा भंग पर कार्रवाई, रुद्रप्रयाग पुलिस सख्त

ख़बर शेयर करें -

केदारनाथ धाम

केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर की मर्यादा भंग करने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति द्वारा परिसर में पटाखे जलाकर जन्मदिन मनाया गया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार के ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करेगी राज्य सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

इस घटना पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने संज्ञान लेते हुए अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट पर जानकारी साझा की है।

पुलिस के अनुसार, मामले में कार्रवाई करते हुए सोनप्रयाग कोतवाली में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(3) के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होगा 'सेवा संकल्प अभियान': सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा; 'विकसित भारत 2047' से जुड़ेंगे नागरिक

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और इस प्रकार की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad_RCHMCT