ऑपरेशन प्रहार के तहत एक अभियुक्त अवैध शस्त्र मय कारतूस सहित गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ऑपरेशन प्रहार के तहत एक अभियुक्त अवैध शस्त्र मय कारतूस सहित गिरफ्तार

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय उधमसिंहनगर द्वारा जनपद में आपराधिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान आपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस द्वारा दिनांक 28/4/2026 को समय करीब दोपहर 2.30 बजे अनन्या होटल फाटक के पास रामनगर रोड से अभियुक्त
निखिल कुमार पुत्र कल्लू सिंह निवासी अन्यारी थाना छजलैट जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश को एक अदद अवैध तमंचे मय जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त
निखिल कुमार पुत्र कल्लू सिंह
निवासी अन्यारी थाना छजलैट जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश

पुलिस टीम
1-SI सौरभ भारती
2-SI कौशल भाकुनी
3-का. दर्शन सिंह
4का. गणेश राम

Ad_RCHMCT