जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा अवगत कराया गया है कि 3 मई, 2026 को National Medical Commission act NEET(UG)- 2026 की pen and paper mode की परीक्षा जनपद नैनीताल के शहर हल्द्वानी में स्थित 03 परीक्षा केंद्रों पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज कालाढूंगी रोड हल्द्वानी (कैंडीडेट्स संख्या-384), एमबीजीपीजी कॉलेज हल्द्वानी (कैंडीडेट्स संख्या-360) और एमबी इंटर कॉलेज नियर दुर्गा सिटी सेंटर हल्द्वानी (कैंडीडेट्स संख्या-360) में कराई जाएगी। परीक्षा को सुचारू एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपादित कराए जाने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है। पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज के लिए मुकेश सिंह नेगी डीएसटीओ नैनीताल, एमबीपीजी कॉलेज के लिए नंद किशोर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर जल संस्थान, लालकुआं और एमबी इंटर कॉलेज हेतु अनुराग नेगी रीजनल ऑफिसर यूईपी & पब्लिक पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड हल्द्वानी को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।




