सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ः महिला समेत ‌तीन आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पॉश कॉलोनी में लंबे समय से सैक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। रुद्रपुर के कोतवाली क्षेत्र स्थित पालम ग्रीन कॉलोनी में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस ने मिलकर इस देह व्यापार के रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला समेत दो संदिग्धों को हिरासत में लिया, जबकि एक महिला को रेस्क्यू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ​कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट

पुलिस के अनुसार, शाम के समय सूचना मिली कि काशीपुर रोड स्थित पालम ग्रीन कॉलोनी के एक घर में देह व्यापार चल रहा है। सूचना मिलते ही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी जीतो कंबोज, एसएसआई ललित रावल और अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस को देख एक महिला मकान से भागने का प्रयास कर रही थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ​हल्द्वानी बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट सख्त, CM धामी से की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग

पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम नूरी खान (पत्नी शुजाद), पालम ग्रीन काशीपुर रोड, रुद्रपुर बताया। इसके अलावा, पुलिस ने मोहम्मद इमरान (नूरी नगर, बहेड़ी, बरेली) को भी संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों को कोतवाली ले जाकर पूछताछ की।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 मुकदमों में वांछित शातिर अपराधी मनीष 6 माह के लिए जिला बदर

एसएसआई ललित रावल ने बताया कि पुलिस ने मौके से एक महिला का रेस्क्यू किया और एक महिला समेत दो आरोपियों को जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT