बिग ब्रेकिंग:-(उत्तराखंड) यहाँ दर्दनाक हादसा,मलबे की चपेट में आये यात्रियों के तीन वाहन,एक महिला सहित 4 यात्रियों की मौत

ख़बर शेयर करें -

जनपद उत्तरकाशी-गंगोत्री राजमार्ग पर मलबे की चपेट में आये वाहन, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

गंगोत्री राजमार्ग पर भटवाड़ी से आगे गंगनानी में कुछ वाहनों के मलबे की चपेट में आने की सूचना डायल 112 के द्वारा SDRF को प्राप्त हुई।

यह भी पढ़ें 👉  अवैध खनन में संलिप्तता पर बड़ा एक्शन! एसएसपी ने आरक्षी किया सस्पेंड

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

गंगोत्री नेशनल हाईवे में सूनगर के पास यात्रियों से भरे एक टैम्पो ट्रेवल्स और दो छोटे वाहनों पर चट्टानी मलवा गिरने से एक महिला सहित 4 यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 6 घायल हुए है। घायलों को उपचार हेतु तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया। इन तीनो वाहनों में 30 लोग सवार थे। सुरक्षित यात्रियों को घटनास्थल के नजदीक होटलों में ठहराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चारधाम में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर मलबे में दबे वाहन में से कड़ी मशक्कत करते हुए 03 शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया जबकि चौथे शव को निकाले जाने का कार्य गतिमान है, पहाड़ी से लगातार पत्थर गिरने के कारण ऑपरेशन में कठिनाई आ रही है।

Ad_RCHMCT