बिग ब्रेकिंग-(उत्तराखंड) स्विफ्ट डीजायर अनियंत्रित होने से खाई में दुर्घटनाग्रस्त,1 की मौत,2 गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

जनपद चमोली- सिमली सलेश्वर मोटर मार्ग पर हुआ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन।

राज्य में सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी तराई तो कभी पहाड़ों से दर्द नाक हादसे की खबर आरही हैं ताजा मामला मंगलवार की देर रात्रि जिला नियंत्रण कक्ष, चमोली द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कर्णप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत सिमली- सलेश्वर मोटर मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में IAS प्रमोशन पर निर्णायक दिन, 14 PCS अफसरों की टिकी निगाहें

उक्त सूचना पर SI कुलदीपक पांडेय के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन स्विफ्ट डीजायर (UK 11 TA 3050), जिसमें 03 लोग सवार थे जो सिमली से ग्राम सिमलट की ओर जा रहा था और अचानक रास्ते मे अनियंत्रित होने से खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में जंगल में घास काटने गई महिला को आदमखोर ने मार डाला

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व लोगों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए 02 घायलों को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया जबकि एक शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार ने उपनल कर्मचारियों के लिए समान वेतन का आदेश जारी

घायलों का विवरण:-
1-संतोष चौहान पुत्र प्रेम सिंह, उम्र- 40 वर्ष, निवासी ग्राम व पोस्ट कनोठ, थाना कर्णप्रयाग चमोली।

2-आशीष कंडवाल पुत्र चक्रधर कंडवाल, उम्र 42, निवासी ग्राम सिमलट, पोस्ट कनोठ, कर्णप्रयाग चमोली।

मृतक का विवरण:-

  1. सुरेंद्र कुमार पुत्र प्रेमलाल, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम सिमलट पोस्ट कनोठ थाना कर्णप्रयाग चमोली।
Ad_RCHMCT