बड़ी खबर- यहां अज्ञात वाहन ने तेंदुए को मारी टक्कर मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में कई बार रास्ता पार कर रहे जानवरों की गाड़ियों की चपेट में आने से मौत की खबरें सामने आती रहती है ऐसा ही मामला उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज के सामने आ रहा है यहां पर सिडकुल रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। मृत तेंदुए के शरीर के सभी अंग सुरक्षित बताए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद- केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, पांच यात्री खाई में गिरे, दो की मौत, video

देर शाम सिडकुल रोड के बमनपुरी मार्ग में राहगीरों ने बिल्ली प्रजाति के जानवर का शव पड़े होने की सूचना बमनपुरी वन चौकी में तैनात भावेश पांडे को दी। सूचना पर भावेश पांडे, बाबूराम घटनास्थल की तरफ पहुंचे जहां सड़क में बिल्ली प्रजाति की तरह दिखने वाला जीव मृत अवस्था में पड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग का बड़ा अपडेट: इतने दिन जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

बाराकोली रेंज के डिप्टी रेंजर धीरेंद्र पंत ने बताया कि तेंदुए के शरीर के नाखून, मूंछ, पंच सभी अंग सुरक्षित हैं। संभवत अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हो गई है।

जंगली जीव के नाक और मुंह से खून बह रहा था। विभाग के अफसरों ने मौके पर पहुंचकर मृत जीव की पहचान तेंदुए के रूप में की। आशंका जताई कि अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हुई है। तेंदुए की आयु लगभग एक वर्ष की है। जिसकी लंबाई करीब डेढ़ मीटर आंकी गई है।

Ad_RCHMCT