बीएलओ आउटरीच अभियान में बड़ा बदलाव, युवाओं और महिलाओं की वोटिंग सूची अपडेट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में प्री-एसआईआर गतिविधियां एक बार फिर गति पकड़ती दिख रही हैं। निर्वाचन आयोग ने 1 से 15 फरवरी 2026 तक इस प्रक्रिया के तहत विशेष अभियान चलाने की तैयारी की है। अभियान का दूसरा चरण विशेष रूप से बीएलओ आउटरीच पर केंद्रित होगा, जिसमें युवा और महिला मतदाताओं की मैपिंग को प्राथमिकता दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के नेतृत्व में पहले चरण में प्रदेश के 75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि वर्तमान मतदाता सूची की तुलना 2003 की सूची से की जा रही है, ताकि डेटा की सटीकता सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

डॉ. जोगदंडे ने मतदाताओं से अपील की है कि वे बीएलओ को सहयोग दें, ताकि अभियान बिना किसी बाधा के पूरी तरह संचालित हो सके। इसके साथ ही, निर्वाचन विभाग ने सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों से अनुरोध किया है कि वे हर बूथ के लिए शत-प्रतिशत बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करें।

Ad_RCHMCT