उत्तराखंड में अग्निकांडः छह मवेशियों की मौत, सम्पत्ति नष्ट

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शुक्रवार को भीषण अग्निकांड हो गया। जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी ब्लॉक के सिल्ला गांव में शैलेंद्र पुत्र मंगल सिंह की गौशाला में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से छह मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि गौशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे में गौशाला में रखा सारा सामान भी नष्ट हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और तुरंत इसकी सूचना प्रशासन और आपदा प्रबंधन कार्यालय को दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

राजस्व विभाग के उप निरीक्षक राकेश भट्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार छह मवेशियों की मौत हुई है और गौशाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

भट्ट ने यह भी बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। विभागीय टीम घटना की विस्तृत जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT