रामनगर के इस इलाके में बाघ ने व्यक्ति को बनाया अपना निवाला

ख़बर शेयर करें -

रामनगर।यहां शहर की पहचान कहे जाने वाले कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की कई खबरें सामने आती रहती है लेकिन इस बार यहां पर एक बाघ ने शिकार का एक व्यक्ति को अपना निवाला बना लिया जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है जानकारी के अनुसार कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे नेशनल हाइवे धनगढ़ी के समीप बाघ ने एक व्यक्ति का शिकार कर उसे निवाला बना लिया।15 घंटे बाद आधा खाया हुआ शव जंगल से बरामद हो गया।बाघ शव को जंगल खींच ले गया। जंगल में छानबीन के दौरान 15 घंटे बाद उसका आधा खाया हुआ शव हाइवे से सौ मीटर नीचे जंगल से बरामद हो गया। कपड़े व हुलिये से मृतक विक्षिप्त बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026: सीएम धामी ने लखपति दीदियों को किया सम्मानित; देहरादून के आईटी पार्क में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र


सोमवार शाम छह बजे लोगों ने हाइवे पर रामनगर के अंतर्गत धनगढ़ी से एक किलोमीटर दूर कपड़े पड़े देखे। उस क्षेत्र में बाघों की सक्रियता होने से बाघ द्वारा हमला किए जाने का अंदेशा वन विभाग ने जताया।इसके बाद कार्बेट के निदेशक धीरज पांडे व रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार के निर्देशन में दोनों विभागों की संयुक्त टीमों ने रात में ही हाइवे के नजदीक छानबीन की।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी; पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश

वनाधिकारियों का कहना है कि शाम को विक्षिप्त व्यक्ति मोहान वन चौकी पर घूम रहा था। उसे कुछ लोगों ने वापस लौटा दिया था। लेकिन जंगल के नजदीक चले जाने पर उसे बाघ ने अपना निवाला बना लिया। इससे पहले भी बाघ सड़क पर घूम रहे विक्षिप्तों को अपना शिकार बना चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम


अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान को रोककर मंगलवार को दोबारा सुबह ही शुरू किया गया। नौ बजे उसका शव रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कोसी रेंज के जंगल में कोसी नदी के समीप से बरामद हो गया। उसका एक पैर बाघ ने खा लिया था। मृतक विक्षिप्त है।

Ad_RCHMCT