घर से कुछ दूरी पर मिला युवती का शव, चचेरा भाई लापता

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। चचेरे भाई के साथ निकली युवती की लाश घर से 100 मीटर की दूरी पर मिली है। जबकि भाई गायब बताया जा रहा है। इससे हड़कंप मचा हुआ है। 

मामला राजधानी देहरादून के विकासनगर क्षेत्र का है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवती अपने चचेरे भाई के साथ घर से निकली थी, जिसके बाद यह घटना सामने आई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय सिंह ने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि युवती का चचेरा भाई घटना के बाद से फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया गया है, जो साक्ष्य जुटाने का काम कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और जल्द ही खुलासा किए जाने की बात कही गई है।

Ad_RCHMCT