उत्तराखंड: चाय की दुकान में गैस सिलेंडर ब्लास्ट, 2 गंभीर रूप से घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड  में बुधवार सुबह एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई। चाय की दुकान में जोरदार गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना हरिद्वार जिले के रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चुंगी स्थित दुकान में हुई, जिससे दुकान के परखचे उड़ गए और आग फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

हादसे के समय दुकान में चाय पीने आए दो लोग मलबे और आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उनका बचाव किया और उन्हें रुड़की के सिविल अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून संकट: 24×7 अलर्ट मोड में रहें अधिकारी, बंद सड़कें तुरंत खोलें — मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के सख्त निर्देश

घटना सुबह करीब 5:30 बजे हुई, जब इलाके में लोग दिन की शुरुआत कर रहे थे। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया, लेकिन दुकान पूरी तरह से तबाह हो गई। प्रारंभिक जांच में हादसा गैस रिसाव के कारण होने की संभावना जताई जा रही है। मामले की पूरी जांच जारी है।

Ad_RCHMCT