बड़ी खबर-(नगर निकाय चुनाव) हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल सहित इन निकायों की यहाँ होगी मतगणना

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-नागर निकाय चुनाव मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, पारदर्शी व निर्बाध रूप से संपन्न कराने को लेकर शनिवार को मेडिकल कालेज सभागार में 134 मतगणना सुपरवाइजर एवं 404 मतगणना सहायक एव मतगणना पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया गया।

जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने बताया जनपद में सभी निकायों के चुनाव में मतों की गणना हेतु तीन मतगणना केन्द्र बनाये गये है। नगर निगम हल्द्वानी,नगर पालिका कालाढूगी एवं नगर पंचायत लालकुआ की मतगणना एमबी इन्टर कालेज, नगर पालिका नैनीताल, भवाली एवं भीमताल की मतगणना जीजीआईसी नैनीताल तथा नगर पालिका रामनगर की मतगणना राजकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय रामनगर में होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर टूटा कहर: HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत चार की मौत

इस हेतु सभी निकायों में मतगणना हेतु 100 टेबिलें लगाई गयी है। जनपद में नगर निगम हल्द्वानी में मतगणना हेतु 56 टेबिल, नैनीताल में 14, भीमताल में 04, भवाली में 04, कालाढूंगी में 04, रामनगर में 14 एवं लालकुआ नगर पंचायत में 04 टेबिलों जनपद में नागर निकाय निर्वाचन मतगणना हेतु कुल 100 टेबिलें लगायी गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निवेश का बड़ा रिकॉर्ड: 1 लाख करोड़ से ज्यादा एमओयू की ग्राउंडिंग

प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर एचबी चन्द्र ने कार्मिकों को मतगणना के दिन अध्यक्षों एवं सदस्यों के मत पत्रों को अलग अलग करने तथा वैध और अवैध मतों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतगणना के संबंध में प्रशिक्षण में दी जाने वाली जानकारियों का पूरा ध्यान रखें। साथ ही निर्वाचन आयोग के जारी दिशा निर्देशों और आरओ हैंडबुक का अध्ययन कर मतगणना को सुव्यस्थित और त्रुटिरहित ढंग से संपादित करना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी का संदेश: बजट केवल आर्थिक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि देश की विकास की रूपरेखा

मतगणना कक्ष में केवल अधिकृत व्यक्ति ही मतगणना में उपस्थित रहंेगे। उन्होेंने बताया जैसे ही मतगणना पेटी खोली जायेगी,गणना पर्यवेक्षक मतपेटियों की पहचान करना सुनिश्चित कर जांच कर, मतपेटियों से सभी मतपत्र टेबल पर बाहर निकाल ली जाए तथा गणना अभिकताओं को देखने का अवसर दिया जाए। प्रशिक्षण में समस्त एआरओ, मतगणना सुपरवाईजर, मतगणना सहायक उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT