बड़ी खबर-(रामनगर) विद्यालयों में लापरवाही पर गिरी गाज, 17 अध्यापक-लिपिकों का वेतन रोकने के आदेश

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal ramnagar भीमताल-मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल द्वारा समय पूर्व विद्यार्थियों की छुट्टी करने पर जी आई सी सेमलखलिया एवं प्राथमिक विद्यालय सेमलखालिया विकासखंड रामनगर के 17 अध्यापकों एवं लिपिकों का वेतन रोकने के आदेश जारी

मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द जायसवाल ने अवगत कराया कि शुक्रवार को रामनगर के sawaldey सावलदे न्याय पंचायत के जी आई सी ढेला, प्राइमरी स्कूल ढेला, हाईस्कूल पटरानी, प्रा वि पटरानी नंबर 3, प्रा वि पटरानी, प्रा वि कारगिल पटरानी, कन्या जूनियर हाईस्कूल सावलदे, प्रा वि सावलदे, जीआईसी सेमलखलिया, प्रा वि सेमलखालिया सहित 10 विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में IAS प्रमोशन पर निर्णायक दिन, 14 PCS अफसरों की टिकी निगाहें

अनुपस्थित पाए गए अध्यापक एवं लिपिकों का तत्काल वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं।
सीईओ जायसवाल द्वारा जिले के सभी विद्यालयों को स्पष्ट रूप से सचेत किया है कि विद्यालयों के संचालन में कोई लापरवाही न बरती जाय एवं विद्यालय संचालन में समय का विशेष ध्यान रखा जाय। समय से पाठ्यक्रम पूर्ण न करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Ad_RCHMCT