बड़ी खबर:-(उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2023) इस दिन खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट,धार्मिक समारोह में हुई कपाट खुलने की तिथि की घोषणा

ख़बर शेयर करें -

राजमहल नरेंद्र नगर में आयोजित धार्मिक समारोह में कपाट खुलने की घोषणा।

नरेंद्र नगर/ ऋषिकेश:-26 जनवरी। विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को प्रात: 7 बजकर 10 मिनट बजे खुलेंगे जबकि गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का दिन 12 अप्रैल निश्चित हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में रातभर दहशत: पुलना गांव में बोल्डर गिरने से घरों को नुकसान

राजदरबार नरेंद्र नगर में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर आयोजित धार्मिक समारोह में पंचांग गणना पश्चात विधि विधान ने कपाट खुलने की तिथि तय हुई।

यह भी पढ़ें 👉   स्कूल में धार्मिक गतिविधि और बाल श्रम के आरोप, बाल आयोग ने जांच के आदेश दिए

जबकि गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा हेतु 12 अप्रैल की तिथि निश्चित हुई। इस अवसर पर टिहरी राजपरिवार सहित श्री बदरी-केदार मंदिर समिति, डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद थे।

Ad_RCHMCT