उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ हुआ भीषण हादसा,टाटा सूमो खाई मे गिरी,2 की मौत,1 घायल

ख़बर शेयर करें -

जनपद रुद्रप्रयाग में फायर सर्विस स्टेशन के पास भीषण हादसा, SDRF ने किया राहत व बचाव कार्य।

बुधवार को देर रात्रि रतूड़ा फायर सर्विस स्टेशन के पास एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी SDRF को प्राप्त हुई।

जानकारी प्राप्त होते ही SDRF टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को 'स्किल हब' बनाने की तैयारी: मुख्य सचिव ने दिए एकीकृत डैशबोर्ड बनाने के निर्देश; युवाओं को विदेशी नौकरियों के लिए मिलेगा प्रशिक्षण

घटनास्थल पर पहुँचकर टीम को प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा अवगत कराया गया कि एक टाटा सूमो (वाहन संख्या- UK07TB 2547) घोलतीर से रतूड़ा के तरफ आते समय फायर स्टेशन के पास पुलिया पर अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए लगभग 80-90 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

उक्त वाहन में 03 लोग सवार थे, जिसमे एक घायल को स्थानीय लोगो द्वारा निकाल कर अस्पताल भिजवा दिया गया था जबकि दो अन्य की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी जिनके शव वाहन में ही फंसे हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी पार्क में 'हर घर तिरंगा यात्रा': सीएम धामी ने प्रदेशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराने का किया आह्वान; कहा — "उत्तराखंड के मूल स्वरूप से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं"

SDRF टीम द्वारा खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत करते हुए कटर के सहायता से वाहन के कई हिस्सों को काटते हुये व क्रेन के मदद से दोनों शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  ख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन: रामनगर के विद्यालयों ने की ऑनलाइन भागीदारी, 16 सितंबर को चुने गए विद्यार्थियों से संवाद करेंगे सीएम धामी

घायल:- राहुल, पुत्र स्व0 श्री विजय लाल

मृतक:
1.अंकित पुत्र श्री रघु लाल, 26 वर्ष

  1. वासुदेव पुत्र श्री शोभाराम, 25 वर्ष

उपरोक्त सभी रतूड़ा के निवासी थे।

Ad_RCHMCT