बिग ब्रेकिंग:-यहाँ गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या मे पुलिस ने स्कूटी मे परिवहन करते हुए 02 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को जनपद में अराजक तत्वों/संदिग्ध व्यक्तियों एवं रोकथाम अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, होटल रेलवे स्टेशन चेकिंग किये जाने के निर्देशन में बुधवार को हरबन्श सिंह SP City हल्द्वानी एवं भूपेंद्र सिंह धौनी CO City के पर्यवेक्षण में उ0नि0 फ़िरोज़ आलम चौकी

प्रभारी मल्ला काठगोदाम द्वारा चौकी क्षेत्रान्तर्गत शांति व्यवस्था/ कानून व्यवस्था /यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री की रोकथाम करने हेतु चैकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर बृजलाल अस्पताल के सामने पोलिशीट वाली गली काठगोदाम से एक स्कूटी संख्या- UK04X 9258 में

यह भी पढ़ें 👉  ​योग करें, निरोगी रहें! हल्द्वानी मिनी स्टेडियम में गूंजा योग का मंत्र।

एक व्यक्ति सुरेंद्र गंगवार उर्फ टोपी पुत्र रमेश चंद्र निवासी मल्ली बमोरी वार्ड नं0-09 हल्द्वानी जिला नैनीताल द्वारा कुल 02 पेटी में 96 पव्वे (Mc Dowells whisky एवम OLD MONK XXX RUM) अवैध अंग्रेजी शराब को परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में गूंजा योग का संदेश: मुख्यमंत्री धामी ने हजारों साधकों व SSB जवानों के साथ किया योगाभ्यास; ₹3300 करोड़ की 'शारदा कॉरिडोर परियोजना' का किया जिक्र

उपरोक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना काठगोदाम में 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कराया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उपरोक्त अवैध अंग्रेजी शराब को काठगोदाम से कम दामों में खरीद कर दमुवाडूँगा क्षेत्र में ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा कमाना था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया 7 दिनों का पूर्वानुमान

नाम पता अभियुक्तगण
1-सुरेंद्र गंगवार पुत्र रमेश चंद्र निवासी मल्ली बमोरी वार्ड नं0-09 हल्द्वानी जिला नैनीताल

बरामदा माल
शराब की कुल 02पेटियों में (96 पव्वे) McDowells No-1 whisky व OLD MONK XXX RUM अवैध अंग्रेजी शराब..

गिरफ्तारी टीम उ0नि0 फ़िरोज़ आलम( प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम),कानि0 उमेश चौहान,कानि0 योगेश कुमार मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT