बड़ी खबर-उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने इस परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी (Amended Answer Key) की प्रसारित

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal Ukpsc-एतद्वारा सूचित किया जाता है कि 04 मई, 2025 को आयोजित राज्य निर्वाचन आयोग में समीक्षा अधिकारी परीक्षा-2024 के प्रश्न पत्र- सामान्य अध्ययन (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा की औपबंधिक उत्तर कुंजी (Provisional Answer Key) विज्ञप्ति सं0-24, दिनांक 14.05.2025 द्वारा आयोग की बेवसाइट पर प्रसारित करते हुये अभ्यर्थियों से किसी प्रश्न अथवा उत्तर विकल्प के संबंध में आपत्तियां प्राप्त की गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  जनगणना 2027: डिजिटल मोड में होगा डेटा संग्रह, अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण

अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत आपत्तियों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा विचार किया गया तथा विषय विशेषज्ञों के परामर्श के क्रम में मा० आयोग द्वारा औपबंधिक उत्तर कुंजी में संशोधन किया गया है। संशोधित उत्तर कुंजी (Amended Answer Key) को आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रसारित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉   एडवेंचर धमाका! सीएम ने किया नयार वैली फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ

अभ्यर्थी संशोधित उत्तर कुंजी के सापेक्ष यदि कोई प्रत्यावेदन प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो इस संबंध में आयोग की बेवसाइट पर प्रकाशित विस्तृत विज्ञप्ति पत्रांक : 36/76/उ.कु.प्रसा./रा०नि०आ० स०अधि० परीक्षा-2024/गोपन-3/2025-26 दिनांक 17 जून, 2025 का अवलोकन अवश्य करें।

Ad_RCHMCT