उत्तराखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज, कई प्रस्तावों पर होगा फैसला

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित होगी। यह बैठक आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व्यवस्था, भूमि नीति और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े कई अहम प्रस्तावों को लेकर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

बैठक में हरिद्वार को छोड़कर प्रदेश के बाकी 12 जिलों में पंचायत चुनाव कराए जाने के प्रस्ताव पर चर्चा की संभावना है। जानकारी के अनुसार, पंचायतों के लिए आरक्षण प्रस्ताव तैयार हो चुका है, जिसका अंतिम प्रकाशन आज किया जाना है। 19 जून को यह प्रस्ताव संबंधित जिलों से पंचायती राज विभाग को भेजा जाएगा, जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपा जाएगा। ऐसे में जल्द ही पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के मेगा प्रोजेक्ट्स पर मुख्य सचिव सख्त: रुद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू करने के निर्देश; शारदा घाट निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी

कैबिनेट में आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बनाने की प्रक्रिया को आसान बनाए जाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। स्वास्थ्य विभाग का सुझाव है कि अब परिवार रजिस्टर की नकल के आधार पर भी आयुष्मान कार्ड बनाए जा सकेंगे। इसके साथ ही रोगी कल्याण समिति के गठन का प्रस्ताव भी बैठक में लाया जा रहा है, जिससे ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में सुधार किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में एनसीसी का होगा विस्तार: सीएम धामी से मिले एनसीसी महानिदेशक, सीमांत क्षेत्रों में नई इकाइयों और एनसीसी अकादमी पर हुई चर्

लंबे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे उपनल (U.P.N.L.) कर्मचारियों के लिए सरकार एक ठोस नीति ला सकती है। बैठक में इस प्रस्ताव पर विस्तार से विचार होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को 'स्किल हब' बनाने की तैयारी: मुख्य सचिव ने दिए एकीकृत डैशबोर्ड बनाने के निर्देश; युवाओं को विदेशी नौकरियों के लिए मिलेगा प्रशिक्षण

शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने का प्रस्ताव भी आज कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। यह कदम पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।

Ad_RCHMCT