पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग के बाद विस्फोट, दहशत में लोग

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में भीषण अग्निकांड हुआ है। हरिद्वार जनपद के बहादराबाद क्षेत्र स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में जोरदार धमाकों की आवाजें गूंजने लगीं, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई और आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया।

घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद, सिडकुल और मायापुर स्थित अग्निशमन केंद्रों से दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर रवाना की गईं। अग्निशमन दल आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  रिवर्स पलायन को गति देने के लिए विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी; पलायन निवारण आयोग की बैठक में दिए निर्देश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के तुरंत बाद एक के बाद एक तेज धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। प्रशासन ने एहतियातन फैक्ट्री के आसपास के इलाके को खाली करा लिया है और लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला-2027: आपदा प्रबंधन व सुरक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक; सेक्टरवार निकासी योजना और एआई तकनीक के उपयोग के निर्देश

फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त राहत टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। साथ ही आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासनिक और दमकल अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद है और हालात पर नियंत्रण के लिए प्रयास जारी हैं।

Ad_RCHMCT