बड़ी खबर : पूर्व CM खण्डूरी के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक; कल बंद रहेंगे स्कूल और दफ्तर

ख़बर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूरी जी का आज, 19 मई 2026 को आकस्मिक निधन हो गया है। उनके सम्मान में उत्तराखंड शासन द्वारा प्रदेश में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आरोग्यम योगा द्वारा एक शाम देश के नाम कार्यक्रम में स्कूली बच्चों और महिलाओं ने योगाभ्यास के जरिए किया देशभक्ति का प्रदर्शन

माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार संती द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, राज्य में निम्नलिखित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं:

महत्वपूर्ण निर्देश और व्यवस्थाएं:

  • तीन दिन का राजकीय शोक: दिनांक 19 मई 2026 से 21 मई 2026 तक पूरे प्रदेश में तीन दिनों का राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान सभी जनपदों के सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी शासकीय मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।
  • कल बंद रहेंगे समस्त शिक्षण संस्थान व कार्यालय: पूर्व मुख्यमंत्री जी के सम्मान में उनकी अन्त्येष्टि के दिन यानी कल, दिनांक 20 मई 2026 (बुधवार) को राज्य सरकार के समस्त कार्यालय, शासकीय, अशासकीय एवं निजी शैक्षणिक संस्थान (स्कूल्स और कॉलेज) पूरी तरह बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें 👉  चोरगलिया में सीएम धामी ने सुनी जनसमस्याएं; हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग पर शेर नाला में ₹9.93 करोड़ के नव निर्मित डबल लेन सेतु का किया लोकार्पण
Ad_RCHMCT