नैनीताल: सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का ‘ऑपरेशन लगाम’, रश ड्राइविंग और ओवर स्पीड पर कड़ा एक्शन

ख़बर शेयर करें -

ऑपरेशन “लगाम” के तहत नैनीताल पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी।

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत एवं यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन एवं डॉ. जगदीश चन्द्र, एसपी क्राइम ट्रैफिक नैनीताल, श्री मनोज कुमार कत्याल, एसपी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में दिनांक 17-05-2026 से जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन लगाम” के तहत थाना पुलिस, यातायात पुलिस एवं सीपीयू द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन अभियान चलाकर निम्न प्रभावी कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  आईएमए पासिंग आउट परेड: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में 515 कैडेट्स बने सैन्य अधिकारी; 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास

रैश ड्राइविंग पर कार्यवाही

  • कुल चालान – 53
  • वाहन सीज – 10
  • डीएल निलम्बन – 01
  • संयोजन शुल्क – ₹17,000/-

ओवर स्पीड वाहनों पर कार्यवाही

  • कुल चालान – 04
  • वाहन सीज – 02
  • संयोजन शुल्क – ₹2,000/-
यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के पास खाई में गिरे व्यक्ति का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही

  • कुल चालान – 12
  • वाहन सीज – 01
  • डीएल निलम्बन – 01
  • संयोजन शुल्क – ₹6,000/-

नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं तथा सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन कर स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

मीडिया सेल
जनपद नैनीताल

Ad_RCHMCT