अल्मोड़ा पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’: देघाट में फॉर्च्यूनर कार से ₹13.61 लाख का अवैध गांजा बरामद, रामनगर के दो तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में कल शाम अल्मोड़ा पुलिस का नशे पर करारा प्रहार

लग्जरी फार्च्युनर कार से पुलिस को गुमराह करने की कोशिश हुई नाकाम, देघाट पुलिस ने नशा तस्करों को धर दबोचा

13.61 लाख कीमत का 54.450 kg अवैध गांजा बरामद कर 02 तस्करों को किया गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस टीम को किया पुरस्कृत

      *श्री चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा* द्वारा नशे के विरुद्ध जीरो टाँलरेन्स नीति अपनाते हुए ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के पथ पर अग्रसर होकर नशे के विरुद्ध लगातार कड़े एक्शन लिये जा रहे है, जिस क्रम में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" अभियान के तहत अपने-अपने क्षेत्र सघन चैकिंग कर अवैध रूप स्मैक/गाँजा/चरस व अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

   दिनांक 18.05.2026 को *अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा श्री हरबन्स सिंह* के मार्गदर्शन में *सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री बलवन्त सिंह रावत* के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष देघाट श्री अजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा केदार उदयपुर रोड में ग्राम उदयपुर डोभरी गधेरा के पास चेकिंग दौरान एक फॉर्च्यूनर कार संख्या- सीएच 01-AR-9289 की तलाशी लेने पर वाहन की डिग्गी में रखे 03 कट्टों से क्रमश: 20.100kg, 16.150 kg व  18.200 kg (कुल 54.450 kg) अवैध गांजा बरामद किया गया। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए थाना देघाट में मु0FIR NO- 06/2026 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। कार को सीज किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1.हिम्मत उम्र 36 वर्ष रामनगर जिला नैनीताल
2-भरत उम्र- 25 वर्ष ,रामनगर जिला नैनीताल

यह भी पढ़ें 👉  80 वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम आवास में गूंजा 'वंदेमातरम्': मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजारोहण, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

बरामदगी- 54.450 kg गांजा बरामद।
कीमत- 13,61,250/- रुपये।

पुरस्कृत-
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा देघाट पुलिस टीम को 1,000 रुपये के नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नीति घाटी में लापता बीआरओ हवलदार पंकज की तलाश तेज: परिजनों की सोशल मीडिया अपील का सीएम धामी ने लिया संज्ञान, फोन पर दिया हरसंभव मदद का भरोसा

थाना देघाट पुलिस टीम-

  1. थानाध्यक्ष देघाट श्री अजेन्द्र प्रसाद
  2. अपर उ0नि0 श्री गंगा प्रसाद
  3. हेड कानि0 करुण मिश्रा
  4. कानि0 श्री उपेन्द्र सिंह
  5. कानि0 श्री नीरज बिष्ट
Ad_RCHMCT