रात जंगलों में लगी आग पर पाया काबू दुर्गम जंगलों तक पहुंची फायर टीम, टहनियों से पीट-पीटकर बुझाई आग

ख़बर शेयर करें -

रानीखेत फायर सर्विस की मुस्तैदी, रात जंगलों में लगी आग पर पाया काबू

दुर्गम जंगलों तक पहुंची फायर टीम, टहनियों से पीट-पीटकर बुझाई आग

फायर स्टेशन रानीखेत
दिनांक 18.05.2026 को समय 22:33 बजे पंतकोटली के पास जंगल में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल पहुंची, जहां पाया गया कि आग तक वाहन का पहुंचना संभव नहीं था। इसके बावजूद फायर कर्मियों द्वारा पैदल दुर्गम क्षेत्र तक पहुंचकर टहनियों की सहायता से आग को पीट-पीटकर पूर्ण रूप से बुझाया गया तथा आग को फैलने से रोका गया।
फायर सर्विस रानीखेत द्वारा समय रहते की गई कार्यवाही से संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया गया।

Ad_RCHMCT