ऋषिकेश: योग नगरी रेलवे स्टेशन के पास उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश (उत्तराखंड): योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के समीप खांड गांव क्षेत्र में कल देर रात एक बड़ा ट्रेन हादसा होने से बच गया। यहाँ उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन कोच अचानक पटरी से उतर (डिटेरेल) गए।

यह भी पढ़ें 👉  योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे वास्तविक लाभ का भी करें आंकलन: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 25 बिंदु कार्यक्रम की समीक्षा में दिए कड़े निर्देश

राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के समय ट्रेन में कोई भी यात्री सवार नहीं था, जिससे एक बड़ा जान-माल का नुकसान होने से टल गया। घटना कल रात की है, जिसके बाद आज सुबह मौके से सामने आए दृश्यों में रेलवे की टीमें ट्रैक को साफ करने और बोगियों को हटाने के कार्य में जुटी दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

रेलवे प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है कि आखिर यह तकनीकी खामी की वजह से हुआ या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। फिलहाल रूट को सुचारू करने का काम जारी है।

Ad_RCHMCT