मौसम विभाग का बड़ा अपडेट: इतने दिन जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में बिगड़े मौसम के मिजाज के बीच मानसून को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि उत्तराखंड के सभी 13 जिलों में आज बारिश का अनुमान है। इनमें एक पहाड़ी और दो मैदानी जिलों के कुछ हिस्सों में जबकि बाकी 10 जिलों के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। मौसम विभाग ने 23 जून तक बारिश जारी रहने का अलर्ट भी जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ​राइंका ढेला में मनी कवि त्रिलोचन और चंद्रकुंवर बर्त्वाल की जयंती, कविता पाठ से गूंजा परिसर

मौसम विभाग के अनुसार, कुमाऊं मंडल के 5 जिलों में कई स्थानों पर गरज और बिजली चमक के साथ बारिश होगी, जबकि एक जिले में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। गढ़वाल मंडल के 5 जिलों में भी गरज-चमक के साथ कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, वहीं दो जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बिजनेस टुडे के BTIndia@100 कार्यक्रम में सीएम धामी ने रखा उत्तराखंड का विकास मॉडल; 30 नई नीतियां, मजबूत कनेक्टिविटी और ₹2000 करोड़ से अधिक का स्टार्टअप इकोसिस्टम

गढ़वाल मंडल में उत्तरकाशी और हरिद्वार के कुछ हिस्सों में, जबकि टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। कुमाऊं मंडल में उधम सिंह नगर के कुछ हिस्सों में और अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत तथा नैनीताल के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल-2026: सीएम धामी ने लखपति दीदियों को किया सम्मानित; देहरादून के आईटी पार्क में खुलेगा राज्य स्तरीय विपणन केंद्र

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया गया है कि 23 जून तक प्री-मॉनसून की बारिश जारी रहेगी। वहीं, इस बार मानसून उत्तराखंड में देरी से दाखिल होने की संभावना है।

वहीं कुमाऊं के नैनीताल जिले के रामनगर  में तेज बारिश शुरू हो गई है।

Ad_RCHMCT