दुःखद- केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, पांच यात्री खाई में गिरे, दो की मौत, video

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया है। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के पास अचानक हुए भूस्खलन से पांच यात्री खाई में गिर गए। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।

अवगत कराना है कि केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर आज जंगलचट्टी गधेरे के पास समय 11ः20 बजे करीब ऊपर पहाड़ी से मलबा पत्थर आने के कारण इस क्षेत्र में आवागमन कर रहे यात्री/डण्डी/कण्डी संचालक इसकी चपेट में आ गये थे।

यह भी पढ़ें 👉  जल जीवन मिशन: 100% 'हर घर जल' का लक्ष्य समय पर करें पूरा; सीएम धामी ने नियमित पानी और योजनाओं के रख-रखाव के दिए कड़े निर्देश


इस घटनाक्रम की सूचना पर चौकी जंगलचट्टी पर नियुक्त पुलिस बल तथा डी.डी.आर.एफ. द्वारा इस मलबा पत्थर की चपेट में आकर नीचे खाई में गिरे लोगों का रेस्क्यू कर ऊपर लाया गया।


अब तक मिली जानकारी के अनुसार 3 व्यक्तियों को चोटें आयी हैं, जिनमे से एक महिला को हल्की चोटें तथा 02 पुरूषों को गम्भीर चोटें आयी हैं, इनको गौरीकुण्ड के लिए रैफर किया गया है। इसके अतिरिक्त 02 व्यक्ति मृत हुए हैं। सभी के नाम पते की जानकारी ज्ञात की जा रही है।
इस स्थल पर पुलिस सुरक्षा के बीच यात्रियों का आवागमन कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  तकनीकी शिक्षा में बड़ा बदलाव: उत्तराखंड में बनेंगे 5-6 'टेक्निकल एजुकेशन हब'; मुख्य सचिव ने दिए AI-इंडस्ट्री आधारित रोडमैप और ओवरसीज प्लेसमेंट के निर्देश

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पहाड़ी से अचानक भारी मलबा गिरा, जिसकी चपेट में पांच यात्री आ गए। सभी यात्री उस समय पैदल यात्रा कर रहे थे। मलबा गिरने के चलते यात्रियों का संतुलन बिगड़ गया और वे गहरी खाई में जा गिरे।

प्रदेश में इन दिनों प्री-मानसून की बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और किसी भी स्थिति में प्रशासन व मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें। यात्रा मार्ग पर मलबा गिरने की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश; प्रदेशवासियों से की अभियान में जुड़ने की अपील

घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रशासन द्वारा इलाके की निगरानी की जा रही है ताकि आगे किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

Ad_RCHMCT