श्री हेमकुंट साहिब यात्रा 2026: ऋषिकेश से रवाना हुआ पहला जत्था, 8 वर्षीय एआई प्रोडिजी रणबीर सिंह सचदेवा होंगे सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

हिमालय स्थित पवित्र तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब की पावन यात्रा वर्ष 2026 का बिगुल बज चुका है। जिला प्रशासन, चमोली और गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से यात्रा की सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सीमांत क्षेत्र में मुस्तैद तंत्र द्वारा पैदल यात्रा मार्ग से भारी बर्फ हटाकर श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही को पूरी तरह सुचारू कर दिया गया है।

इस पावन यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर बुधवार, 20 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट, ऋषिकेश में एक भव्य प्रस्थान एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा की शुरुआत पारंपरिक रूप से पंज प्यारों के नेतृत्व में पहले जत्थे की रवानगी के साथ होगी।

गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति

इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विदाई समारोह में उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि.), माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, और दिल्ली के माननीय उप राज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही राज्य के अन्य मंत्रिगण, गणमान्य व्यक्ति, संत समाज के प्रतिनिधि तथा उत्तराखंड की भारी संख्या में श्रद्धालु संगत इस गौरवमयी क्षण के गवाह बनेंगे। उच्चाधिकारियों की यह मौजूदगी राज्य सरकार द्वारा इस दुर्गम यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने की कटिबद्धता को प्रदर्शित करती है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर: चैती मेला परिसर में ₹1.46 करोड़ की लागत से बनेंगे दो हाईटेक सुलभ शौचालय, महापौर दीपक बाली ने किया शिलान्यास

दो ऐतिहासिक पुस्तकों का विमोचन और नया संग्रहालय

श्रद्धालुओं के आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक ज्ञान को समृद्ध करने के उद्देश्य से इस पावन अवसर पर सिख विरासत पर आधारित दो विशेष पुस्तकों का औपचारिक विमोचन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, ऋषिकेश में “दास्तान-ए-सिखी” नामक एक अत्याधुनिक संग्रहालय (Museum) का भी उद्घाटन किया जाएगा। सिख इतिहास, उनकी समृद्ध विरासत और गुरु परंपरा से जुड़ी महान पावन घटनाओं को समर्पित यह संग्रहालय आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा और ज्ञान का एक अनुपम केंद्र साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर : सावधान! आयुर्वेद के नाम पर चल रहा था 'बड़ा खेल', प्रशासन की रेड में खुली बड़ी साजिश, आरोपी गिरफ्तार!

8 वर्षीय एआई विजकिड रणबीर सिंह सचदेवा का सम्मान

इस वर्ष का समारोह सिख समुदाय के लिए एक और अनूठे गौरव का गवाह बनेगा। कार्यक्रम में सिख समुदाय के युवा 8 वर्षीय एआई प्रोडिजी मास्टर रणबीर सिंह सचदेवा (AI Wizkid Ranvir Singh Sachdeva) को उनकी असाधारण और उल्लेखनीय वैश्विक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

बाल्यावस्था में ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कोडिंग में महारत हासिल करने वाले रणबीर सिंह सचदेवा सिख मूल्यों और आधुनिक नवाचार का एक अद्भुत उदाहरण पेश करते हैं। वे यूनाइटेड नेशन्स (न्यू यॉर्क) और ‘एआई फॉर गुड’ (स्विट्ज़रलैंड) जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी असाधारण प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। उनकी इसी विलक्षण प्रतिभा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, एप्पल के सीईओ टिम कुक, गूगल के सीईओ सुन्दर पिच्चई तथा ओपन एआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन सहित विश्व स्तर की कई महान हस्तियां उनकी सराहना कर चुकी हैं।

पारंपरिक रीति-रिवाजों से विदाई

यह पारंपरिक विदाई समारोह पूरी तरह से आध्यात्मिक रंग में रंगा होगा। कार्यक्रम की शुरुआत और समापन अरदास, शबद कीर्तन, तथा निशान साहिब की छत्रछाया में जत्थे की पारंपरिक विदाई के साथ होगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मां नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने देश-विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय संगत से इस भव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनने और पावन यात्रा के गवाह बनकर पुण्य के भागी बनने का विनम्र निवेदन किया है।

Ad_RCHMCT