सीएम धामी ने स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को आवास पहुंचकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

ख़बर शेयर करें -



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के बसंत विहार स्थित आवास पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ प्रवास से लौटते ही मुख्यमंत्री सीधे खंडूरी परिवार के आवास पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘वन्यजीव सप्ताह-2026’ का शुभारंभ: वन्यजीव संघर्ष में साहस दिखाने वाले 18 लोगों को ₹51-51 हजार देने की घोषणा



मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय खंडूरी का जीवन अनुशासन, राष्ट्रसेवा, ईमानदारी और जनकल्याण का प्रेरणादायी उदाहरण रहा। सेना में उत्कृष्ट सेवाओं के बाद उन्होंने राजनीति और सार्वजनिक जीवन में भी उच्च आदर्श स्थापित किए।


सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड के विकास, सुशासन और पारदर्शी प्रशासन को मजबूत आधार देने में स्वर्गीय खंडूरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके कार्यकाल में लिए गए अनेक दूरदर्शी निर्णयों का लाभ आज भी प्रदेशवासियों को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम



मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी सहित परिजनों से भेंट कर गहरी संवेदना व्यक्त की और इस कठिन समय में धैर्य रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि यह क्षति केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड और देश की अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार व समर्थकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Ad_RCHMCT