जयकारों से गूंजा ऊखीमठ: भगवान मद्महेश्वर की डोली धाम के लिए रवाना, दर्शन को उमड़ा जनसैलाब!

ख़बर शेयर करें -

भक्ति और आस्था के जयघोष के बीच भगवान श्री मद्महेश्वर की डोली ओंकारेश्वर मंदिर से हुई रवाना

भगवान श्री मद्महेश्वर की उत्सव डोली आज विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के साथ श्री ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से अपने धाम के लिए श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में रवाना हुई। डोली प्रस्थान के अवसर पर पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” और भगवान मद्महेश्वर के जयघोषों से गूंज उठा।.

यह भी पढ़ें 👉  नीति घाटी में लापता बीआरओ हवलदार पंकज की तलाश तेज: परिजनों की सोशल मीडिया अपील का सीएम धामी ने लिया संज्ञान, फोन पर दिया हरसंभव मदद का भरोसा

डोली यात्रा के शुभारंभ से पूर्व श्री ओंकारेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय ग्रामीण एवं तीर्थयात्री इस पावन अवसर के साक्षी बने। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और भक्तिमय वातावरण के बीच भगवान की डोली अपने प्रथम पड़ाव के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

डोली यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भगवान का स्वागत किया गया तथा सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्वप्रधानमंत्री 'भारतरत्न' अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि; लोकतांत्रिक मूल्यों और सुशासन के प्रति उनके योगदान को किया नमन

भगवान श्री मद्महेश्वर की डोली यात्रा उत्तराखंड की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक मानी जाती है, जिसमें हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर आस्था का परिचय देते हैं।

Ad_RCHMCT